संस्था द्वारा कम्पयूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का निःशुल्क संचालन स्वयं के स्तर पर किया गया जिसके अन्तर्गत 50 गरीब एंव निर्धन युवतियो को प्रशिक्षण दिया गया इन युवतियों को प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य उन्हें स्वावलम्बी बनाना तथा आने वाले कम्पयूटर युग मेंं अपने आप को स्थापित करने के लिए था क्योंकि आज के इस पुरूष समाज युग में लड़कियों को व्यवसायिक शिक्षा की तरफ कम ध्यान दिया जाता है जिसके कारण
योग्य तथा गरीब परिवारो की लड़किया योग्य होते हुए भी इस प्रकार की शिक्षा से वंचित हो जाती है इसलिए संस्था द्वारा इन युवतियों को निःशुल्क कम्पयूटर प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है इससे लड़कियों को दहेज प्रथा जैसे दानव से भी बचाया जा सकेगा क्योंकि आत्मनिर्भर लड़की अपने फैसले खुद लेने में सक्षम होगी।
संस्था द्वारा गत वर्षो की तरह इस वर्ष भी 160 युवतियों एंव महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए सिलाई-कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया जिससे कि यह महिलाए अपने आप में सक्षम हो सके। संस्था के प्रयासो से 120 महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्त हुआ है।
संस्था द्वारा समाज में ब्यूटीशियनो की बढ रहीं मॉंग व अच्छे मेहनताने की वजह से ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन स्वयं के स्तर पर किया गया जिसमें 6-6 माह के दो बैचो में 50-50 युवतियों को ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण निःशुल्क दिया गया । संस्था यह हर सम्भव प्रयास है कि इस क्षेत्र की प्रत्येक महिला एंव युवती को स्वावलम्बी बनाया जा सके।
