01582-240951, 240952, 9414244435, 9460290435

स्वास्थ्य कार्यक्रम

संस्था द्वारा समाज में स्वास्थ्य के प्रति बरती जा रही लापरवाही विशेषकर पिछड़ी एंव मलिन बस्तियों में यहॉं पर स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं है तथा जनता को सरकार के द्वारा दी जा रही सुविधाओं की एंव प्रयासो की जानकारी नही होने से संस्थागत प्रसव एंव टीकाकरण के प्रति बरती जा रही लापरवाही से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देने बाबत गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व जॉंच बाबत जॉंच शिविरो का आयोजन किया गया जिसमें 0 से 6 वर्ष के बच्चो का टीकारण किया गया । संस्था द्वारा स्वयं के प्रयासो से इस वित्तीय वर्ष में 250 गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव करवाया गया तथा उन्हें जननी सुरक्षा योजना का लाभ दिलवाया गया । इसके अलावा संस्था द्वारा नवयुवतियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी देने बाबत जागरूकता शिविरो का आयोजन किया गया इन शिविरो के दौरान उन्हें उम्र के हिसाब से शारीरिक विकास जैसे प्रजनन अंगो, वृक्षो आदि के विकास के बारे में बताया गया इसके अलावा यौन रोगो सम्बन्धित जानकारी दी गई तथा उनके बचाव के उपाय के बारे में बताया गया ताकि वह अपने स्वास्थ्य सही रख सके । संस्था द्वारा नलबंदी एंव नसबंदी आप्रेशन के लिए भी जनता को प्रेरित किया गया तथा आप्रेशन करवाने से किसी भी प्रकार की परेशानी तथा कमजोरी आती है इस भ्रम को दूर किया गया इसके अलावा पुरूष नसबंदी पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में भी बताया गया । संस्था द्वारा स्वास्थ्य जॉंच शिविरो का आयोजन भी समय-2 पर किया जाता है जिसमें जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रखने के लिए नाटको के माध्यम से उन्हें समझाया जाता है । संस्था का यह हरसम्भव प्रयास है कि प्रत्येक जननी सुरक्षित हो तथा जन्म लेने वाला बच्चा हर तरफ से स्वस्थ्य एंव परिपूर्ण हो जिससे कि आने वाला भारत का भविष्य सुद्वढ एंव स्वस्थ्य बन सके।