01582-240951, 240952, 9414244435, 9460290435

बेटी बचाओ बेटी पढाओ

'' षिक्षा का करो दान बेटा बेटी एक समान '' संस्था द्वारा समाज में बढ रही कन्या भ्रुण हत्या जैसी सामाजिक कुरीति जो कि समाज में दिनो-दिन बढ रही है तथा इसके गंभीर परिणाम भी सामने आ रहे है को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है जिससे कि इन्हें कोख में ही खत्म न किया जा सके । संस्था द्वारा जनता में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए नुक्कड़ नाटको, सेमीनारो एंव रैलियो का आयोजन कर इस जघन्य अपराध को बढने से रोका जा रहा है । संस्था द्वारा कन्या भू्रण हत्या पर होने वाली सामाजिक,शारीरिक एंव मानसिक परेशानी के बारे में बताया गया तथा उसे ऐसा न कर लड़कियो को पढाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया । संस्था द्वारा इस प्रवृति को रोकने के लिए समाज के बुद्वजीवी वर्ग तथा प्रत्येक जागरूक नागरिक को आगे आकर इसकी रोकथाम बाबत अपना योगदान देने की अपील की गई उन्हें समझाया गया कि अगर कन्या भू्रण हत्या इसी प्रकार चलती रही तो आने वाले समय में समाज का ऐसा विघटन देखने को मिलेगा जिससे मानव जाति खत्म हो जाएगी समाज में अराजकता का माहोल हो जाएगा बलात्कार जैसे घटनॉंए आम होने लगेगी अगर इसे रोकना है तो हमें कोख में मारने की प्रवृति को बन्द करना होगा । संस्था द्वारा जनता को अपने गली मुहल्ले में अगर कोई गभर्वती महिला है तो उसका तीन माह से पूर्व रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की गई ताकि उसके भू्रण की जॉंच होने से पूर्व ही वह सरकार की निगरानी में आ सके इसके अलावा संस्था द्वारा संस्थागत प्रसव करवाने के लिए भी कहा गया जननी सुरक्षा योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।